गरीबदासीय महोत्सव 18 से
झज्जर|18 फरवरीसे 2 मार्च तक छुड़ानी में चलने वाले पांचवां महाकुंभ के आयोजन में दस दिन भी शेष नहीं है, जबकि यहां छुड़ानी धाम को जाने वाले मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया है। बता दें कि हर पांच साल के बाद गरीबदासीय महोत्सव पर महाकुंभ का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न प्रदेशों से हजारों की संख्या में भक्त साधु संगत पहुंचती है। यहां छतरी साहिब मंदिर काेठी दयालदास में108 अखंड पाठ होते हैं और भंडरा चलता है। छुड़ानी धाम को वैसे तो आधा दर्जन से अधिक मार्ग जोड़ते हैं, लेकिन अधिकांश भक्तों का आवागमन दुल्हेड़ा कबलाना मार्ग से होता है।