पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चरस सहित एक युवक पकड़ा

चरस सहित एक युवक पकड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर। अपराधशाखा झज्जर द्वारा चरस सहित एक आरोपी को पकड़ा है। शाखा प्रभारी निरीक्षक रोहतास के नेतृत्व में गश्त कर रही टीम ने दूबलधन कॉलेज चौक पर एक व्यक्ति को जोकि गांव चिमनी की तरफ से रहा था उसका पीछा करके उसे काबू किया। उसने अपना नाम शमशेर निवासी दूबलधन पाना घिक्यान बताया। इस दौरान डीएसपी धीरज कुमार भी सुचित करने पर मौका पर पहुंचे तलाशी पर उसके कब्जा से 345 ग्राम चरस बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।