पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने बिखरे हरियाणवी संस्कृति के रंग

छात्राओं ने बिखरे हरियाणवी संस्कृति के रंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षकों का कार्य केवल पाठ्य पुस्तक पढ़ाने तक सीमित नहीं, बल्कि उनको प्रयास करना चाहिए कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार एवं मूल्य विकसित हों। विद्यार्थियों को सभ्य तथा जिम्मेदार नागरिक बनाने की चेष्टा शिक्षकों को करनी चाहिए। नवीनतम ज्ञान तथा कौशल से युक्त शिक्षकों को विद्यार्थियों का जीवन संवारने का सतत प्रयास करना चाहिए। ये विचार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति हरस्वरूप चहल ने शनिवार यहां रविन्द्र भारती कॉलेज ऑफ एजुकेशन के दीक्षांत एवं पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाषण देते हुए कही।

कुलपति चहल ने भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का उदाहरण देते हुए कहा कि डॉ. राधा कृष्णन ने जीवन पर्यंत अपने शिक्षक धर्म का पालन किया। आज के प्रतिस्पर्धी युग में शिक्षकों को आईटी समेत नवीनतम शिक्षण पद्धति से खुद को जोड़ना होगा।

शिक्षण पद्धति को रोचक बनाया जाए ताकि विद्यार्थीगण अध्ययन में रुचि ले सकें। जीवन में सत्य, स्नेह-प्यार और विनम्रता जैसे सद्गुणों को अंगीकार कर एक बेहतर समाज बनाने में योगदान देने का आह्वान कुलपति चहल ने किया। दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को बीएड की उपाधि कुलपति चहल ने प्रदान की। दीक्षांत समारोह में स्वागत भाषण रविन्द्र भारती कालेज ऑफ एजुकेशन की निदेशिका डॉ. बाला धनखड़ ने दिया। उन्होंने मुख्य अतिथि का परिचय दिया, तथा कॉलेज बारे जानकारी दी। दीक्षांत समारोह संबंधित प्रारंभिक उद्घोषणा प्राचार्य डॉ. एसपी जैन ने की। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुलबीर चौधरी ने स्वागत तथा आभार प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर मां सरस्वती की आराधना की। विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर देशप्रेम की भावना को मुखरित किया। मंच संचालन प्राध्यापिका दीपिका ने किया। कार्यक्रम में कुलबीर चौधरी, साधना चौधरी, एचएस यादव, सनित मुखर्जी, पंकज नैन, डॉ. सुमन राजोतिया मौजूद रहीं।

बच्चोंने दिखाएं रंगारंग कार्यक्रम

वहीं,दूसरी ओर कुलदीप सिंह वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का भी वार्षिक आयोजन हुआ, डॉ. एचएस यादव मुख्यअतिथि थे। इस मौके पर बच्चों द्वारा कला, विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, आकर्षक हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर रंगारंग हरियाणवी नृत्य, सरस्वती वंदना, पंजाबी नृत्य आयोजित किया गया। छात्राओं की प्रस्तुति को सभी ने सराहा। डॉ. बाला धनखड़ ने अतिथियों का धन्यवाद किया। बाद में राष्ट्रीय गीत पर समारोह समाप्त किया गया।

झज्जर. रविन्द्रभारती काॅलेज ऑफ एजुकेशन के दीक्षांत एवं पारितोषिक वितरण समारोह में नृत्य करती छात्राएं।

झज्जर. छात्राको डिग्री देते महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति।