अंग्रेजी व्याकरण में चेतना की टीम प्रथम
पैराडाइज स्कूल अच्छेज पहाड़ीपुर में अंग्रेजी व्याकरण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में चेतना की टीम ने प्रथम, रोहित की टीम द्वितीय अन्नू की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मैनपाल सोलंकी ने की। क्विज मास्टर की भूमिका अंग्रेजी के प्राध्यापक जसवीर कलकल ने निभाई तथा अंग्रेजी प्राध्यापक रामनिवास यादव प्राध्यापिका सुनीता सोलंकी ने सहायक की भूमिका निभाई।
इस प्रतियोगिता में स्कोरर देव कुमार रहे। इस अवसर पर सोमबीर शास्त्री, पीटीआई सुरेश, मनीषा, परवीन, मीनाक्षी, अनीता, देव कुमार, मोहन परमार, कर्मबीर, राजेश कादयान, सुभाष कादयान, राकेश सोलंकी बालकृष्ण आिद लोग उपस्थित रहे।