पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान पर काम करने वाला करता था चोरी, पकड़ा गया

दुकान पर काम करने वाला करता था चोरी, पकड़ा गया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर| सब्जीमंडीकी दुकान में शनिवार सुबह एक युवक को सामान चोरी करते हुए दुकानदारों ने पकड़ लिया। आरोपी युवक की पहचान गुलशन के रूप में हुई है। उसे सिटी पुलिस चौकी के हवाले कर दिया गया है। रमेश कुमार की सब्जीमंडी में उसकी 18 नंबर दुकान है। रमेश के अनुसार गुलशन वह पिछले कई दिन से दुकान का सामान चुरा रहा था। मगर वह उसे पकड़ नहीं पाया था। वह नजर बचाकर सामान ले जाता था। शनिवार सुबह वह 10 पूड़े बीड़ी, 10 पैकेट तंबाकू दो दूध के डिब्बों के साथ पकड़ा गया। सिटी चौकी प्रभारी अत्तर सिंह ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।