पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा के समय आया खेल का फरमान, पढ़ाई छोड़कर पहुंचे छात्र

परीक्षा के समय आया खेल का फरमान, पढ़ाई छोड़कर पहुंचे छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग जो कराए वह कम है। अब विभाग द्वारा ही 10 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा ली जा रही है और इसी बीच स्कूल मुखियाओं के पास अंडर-19 खिलाड़ियों के खेल कराए जाने का फरमान गया। अब फरमान आया तो आदेश तो मानना ही पड़ेगा। स्कूल प्रशासन ने बच्चों की पढ़ाई बीच में ही छुड़ाकर गुरुवार को खो-खो की जिलास्तरीय टीम के लिए बुला लिया गया।

जहांआरा बाग स्टेडियम में होने वाली ट्रायल के लिए उम्मीद की जा रही थी कि जिलेभर से कम से कम 20 स्कूलों के खिलाड़ी आएंगे, लेकिन महज 6-7 स्कूल ही आए। ऐसे मेें मौजूद कोच को इनमें से ही आनन-फानन में जिलास्तरीय टीम का चयन करना पड़ा।

प्रमाणपत्र में छूट के बाद भी मैदान में नहीं पहुंचे खिलाड़ी

गलतसमय और परीक्षा के दिनों का ही कारण रहा कि शिक्षाा विभाग के बुलावे के बाद भी स्कूलों से खोखो खिलाड़ी काफी कम संख्या में आए। अव्वल शिक्ष विभाग ने तो खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र में छूट भी दी थी, इसके बाद भी जहांआरा बाग स्टेडियम में खिलाड़ी नहीं पहुंच सके। बता दें कि पहले शिक्षा विभाग ने ही नियम निकाला था कि सीएमओ अथवा नगर पालिका के जरिए प्रमाणित जन्म प्रमाण पत्र ही, खेलों के लिए स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए पहले खंड स्तरीय स्कूल गेम के खिलाड़ी काफी परेशान हुए। स्कूल के द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किए गए। अब जब जिले के गेम के लिए इस नियम में छूट दी गई तब भी स्कूली खेल विभाग को खिलाड़ी नहीं मिल सके। यही कारण रहा कि एक स्कूल से एक से ज्यादा संख्या में खो-खो खिलाड़ी चुन लिए गए।

ये सही है कि परीक्षा के दिनों में स्कूली गेम कराने पर बच्चे दुविधा में हे। खासकर अंडर-19 के बच्चे तो इसी वजह से कम संख्या में हे। लिहाजा जितने बच्चे आस सके उतने से ही हमें टीम बनाना पड़ी।

सतीशदेशवाल, झज्जरकोऑर्डीनेटर, स्कूल गेम ट्रायल।

अंडर-19 के पेपर 29 को, गेम ट्रायल 28 को

अबखोखो के अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए परेशानी बाली बात ये है कि एक तरफ उन पर स्टेट टीम में चयन होने का दबाव है तो दूसरी ओर शिक्षा बोर्ड की परीक्षा भी सिर पर हैं। स्टेट गेम के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 28 सितंबर को है। इसमें लड़के लड़कियां दोनों ही एक ही दिन शिरकत करेंगी। जिस दिन खिलाड़ी स्टेट गेम में भाग लेकर अपने घर आएंगे उसके अगले दिन 29 सितंबर को उनकी वार्षिक परीक्षा के सेमेस्टर का अंतिम