पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक गार्ड की हत्या करने वालों को दस साल की सजा

बैंक गार्ड की हत्या करने वालों को दस साल की सजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लूटऔर हत्या के मामले में आधा दर्जन बदमाशों को दस-दस साल की सजा करीब साढ़े बारह लाख रुपए जुर्माना की सजा मिली है।

4 अक्टूबर 2010 को जिले के कस्बा मातनहेल के पास कुछ बदमाशों ने एसबीआई की कैश वैन से तीस लाख रुपए लूटने के अलावा बैंक के गार्ड ऋषिप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस ने इसी मामले की लूट का पर्दाफाश करते हुए आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया था और लूट की रकम भी बरामद कर ली थी, लेकिन करीब चार वर्ष तक चले इस लूट हत्या के मामले में आरोपी पक्ष ऐसा कोई भी प्रमाण अदालत के सामने पेश नहीं कर पाया जिससे कि यह साबित होता हो कि उन पर लगाया गया आरोप झूठा है। इसी मामले में गुरुवार को झज्जर के जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेश मल्होत्रा ने पहले तो आरोपियों को मामले का गिल्टी करार दिया और बाद में सभी आरोपियों को दस-दस साल की सजा सुना दी।