पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टायरों के नीचे आया सुपरिटेंडेंट

टायरों के नीचे आया सुपरिटेंडेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकेश के निधन पर वर्क सस्पेंड

शहरके सबसे व्यस्ततम चौक अंबेडकर चौक पर सामान्य दिनों में हर समय जाम लगा रहता था। यहां रेहड़ी चालक वाहन पार्किंग के कारण ट्रैफिक कछुआ चाल से गुजरता था। अब जब पुलिस प्रशासन ने इस चौक को बीते कुछ दिनों से जाम मुक्त किया तो वाहनों की स्पीड बढ़ गई। गुरुवार सुबह इसी के चलते एक युवक की जान चलती बस में चढ़ने की कोशिश में चली गई। युवक बस के पहिए की चपेट में आकर काफी दूर तक घिसटता चला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के अनुसार मुकेश गुप्ता पुत्र हरीश चन्द्र निवासी कानूनगो मोहल्ला जींद झज्जर की जिला उपभोक्ता फोरम में सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार सुबह मृतक मुकेश जींद से रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर आया था। जब वह अम्बेडकर चौक पर उतर कर कार्यालय जाने के लिए ऑटो की इंतजार कर रहा था तो बस अड्डा से चलकर फरूखनगर जाने वाली एक बस ने मुकेश को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बस चालक संजय पुत्र सहजराम निवासी सिलानी को गिरफ्तार कर बस को अपने कब्जे में ले लिया।

अंबेडकरचौक पर पुलिस देख चालक ने बढ़ाई बस की स्पीड

इसघटनाक्रम का एक पहलू ये भी है कि अम्बेडकर चौक पर बहादुरगढ़ से आने वाली हर निजी रोडवेज बस यहां सवारी उतारने के लिए रुकती है। हालांकि झज्जर बस स्टैड से बहादुरगढ़ की ओर जाने वाली बसों भी चौक पर धीमी गति से गुजरती है, लेकिन गुरुवार सुबह निजी बस के चालक ने यहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों को देखकर बस की स्पीड तेज करा दी। यही मौका था जब मुकेश ने बस की खिड़की पर मौजूद हत्था पकड़ लिया और संतुलन बिगाड़ने पर हाथ फिसल गया। हालांकि पुलिस कर्मचारी यहां यहां खड़े रहने वाले वाहनों की अव्यवस्था दूर करने के लिए तैनात हैं, लेकिन बस चालक ने पुलिस कर्मचारियों को देखकर ही स्पीड बढ़ाई और मुकेश को अपनी जान से हाथ धोना पड़़ा।

झज्जर. युवकको देखने के िलए इकट्‌ठी दुकानदार राहगीर की भीड़।

^ बस को कब्जे में ले लिया है। राहगीरों के मुताबिक बस चालक ने तेजी और लापरवाही से बस चलाई है, जिस कारण से मुकेश गुप्ता की मौत हुई। कार्रवाई की जा रही है। -अतर सिंह, सिटीपुलिस चौकी

झज्जर. अंबेडकरचाैक पर प्राईवेट बस के नीचे फंसे युवक को देखते आस-पास के लोग, युवक के शव पर कपड़ा डालते पुिलसकर्मी और मौके पर पहुंचे