यातायात नियमों पर परीक्षा 13 दिसंबर को
झज्जर | पुलिसमहानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार एसपी राजेश दुग्गल के दिशा निर्देशानुसार जिला झज्जर के विभिन्न स्कूलों मे सड़क सुरक्षा संगठन के सहयोग से 10 दिसंबर को यातायात नियमों के बारे में परिक्षाएं आयोजित की गई थीं। इन परिक्षाओं मंे पहली से 5 वीं कक्षा तक के बच्चों को लेवल-1, छठी से 8वीं कक्षा तक के बच्चों को लेवल-2 तथा 9वीं से 12 वीं कक्षा तक के बच्चों को लेवल-3 मंे रखा गया था। इन परिक्षाओं में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर जो बच्चे आए हंै उन बच्चों की अगली प्रतियोगी परीक्षा क्विज कम्पीटिशन शनिवार 13 दिसम्बर 2014 को ब्लॉक अनुसार समय 10:30 बजे होगी। िवजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।