पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीओ को पकड़ने गुड़गांव गई विजिलेंस टीम, माता पिता ने पल्ला झाड़ा

एसडीओ को पकड़ने गुड़गांव गई विजिलेंस टीम, माता-पिता ने पल्ला झाड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भष्ट्राचारके आरोप में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ गौरव कक्कड़ पर शिकंजा बढ़ता जा रहा है। कई बार कार्यालय में दबिश देने के बाद एसडीओ के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। तब गुरुवार को विजिलेंस ने उनके गुड़गांव के सेक्टर 7 की कोठी संख्या 490 में दबिश दी। विजिलेंस की टीम से एसडीओ के माता-पिता से मिले तो, लेकिन दोनों ने पुत्र से अलग होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। वे बोले कि उनका बेटा फरीदाबाद में नौकरी करता है और वहीं रहता है। दूसरा झज्जर में नौकरी करता है और वह भी वहीं रहता हैं। वे रिटायर्ड प्रिंसिपल है। लिहाजा उनको अपने एसडीओ बेटे के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। एसडीओ बेटे के परिजनों से अलग रहने की बात पर विजिलेंस की टीम लौट गई। (संबंधितखबर पेज 16 पर)