पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना भर्ती को एक माह बीता फुटपाथ नहीं किया गया ठीक

सेना भर्ती को एक माह बीता फुटपाथ नहीं किया गया ठीक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेनाभर्ती के दौरान पुलिस लाइन के पास फुटपाथ पर बेरिकेटिंग की गई थी, ताकि भगदड़ की स्थिति से बचा जा सके। अब भर्ती प्रकिया के एक महीना बीत जाने के बावजूद सड़क के साथ बने फुटपाथ को दुरुस्त नहीं किया गया है। जो खराब मौसम में हादसे का कारण बन सकते हैं।

बता दें कि झज्जर में चार जिलों की सेना भर्ती को लेकर अक्टूबर अंत में विशेष तैयारियों की गई थी। यहां आने वाले हजारों युवाओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस लाइन ग्राउंड से काफी दूर तक सड़क के साथ साथ बेरिकेटिग कर दी गई थी। ताकि कतारे में आने वाले युवक अनुशासन में रहें और आवश्यकता पड़ने पर उनको आगे बढ़ने रोका जा सके। स्थानीय प्रशासन और सेना अधिकारियों द्वारा उठाए गए इस कदम के कारण पूरी भर्ती प्रक्रिया बेहतर तरीके से चली। इस दौरान कोई भगदड़ जैसी स्थिति नहीं बनी। अब हालत यह है बेरिकेटिंग के लिए फुटपाथ के जो एक बाई एक साइज के पथर निकले गए गए थे। उनको वापस दुरुस्त नहीं किया गया। इसके कारण हादसे की स्थिति बनी हुई। धुंध के कारण यह खतरा और अधिक बढ़ गया है। हालत यह है कि इस स्थिति के चलते सड़क के साथ साथ काफी दूर तक कोई वाहन चालक सड़क किनारे अपने वाहन को रोकने की स्थिति में नहीं रहते है।

झज्जर. सेनाभर्ती के दौरान उखाड़ी गई शैड बनाने के िलए टाईलंे अब पड़ी हंै रोड के साथ।