पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता को बढ़ावे देने ने लिए लोग करें सहयोग : डीसी

स्वच्छता को बढ़ावे देने ने लिए लोग करें सहयोग : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | डीसीडॉ. अंशज सिंह ने जिलावासियों से स्वच्छता अपनाने, अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखने तथा अपने परिचितों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने की अपील की है। अपने दैनिक कार्यों में स्वच्छता के लिए समय निकाल कर सभी जिलावासी मानवता के कल्याण में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं।

डाॅ. सिंह ने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों जैसे पॉलीथिन आदि का कम से कम प्रयोग करना चाहिए। यदि संभव हो तो पॉलीथिन के इस्तेमाल से परहेज करें, घर से बाहर जब भी खरीददारी करने निकले तो हमेशा थैला साथ लेकर चले। कपड़े या जूट का बैग इस्तेमाल कर हम पॉलीथिन की जरुरतों को कम कर सकते हैं।