- Hindi News
- नुक्कड़ वाले हनुमान मंदिर पर प्रसाद वितरण
नुक्कड़ वाले हनुमान मंदिर पर प्रसाद वितरण
झज्जर|शहर केचौपटा बाजार के पास स्थित नुक्कड़ वाले हनुमान मंदिर पर गुरुवार को प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया। माता अन्नपूर्णा सेवा समिति के प्रधान डॉ. सुभाष वर्मा ने बताया कि समिति द्वारा समय-समय पर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाता है। उन्होंने बताया कि माता अन्नपूर्णा सेवा समिति द्वारा प्रतिदिन दोपहर को असहाय जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है।