डायमंड चौक पर खुलेआम चोरी
दुकानदारको अपनी बातों में उलझाकर सामान चुराने वाली दो महिलाओं को दुकानदारों ने पकड़ लिया, जबकि एक भागने में कामयाब रही। यह वारदात झज्जर थाना पुलिस के पास हुई।
घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार दोपहर झज्जर के डायमण्ड चौक पर तीन महिलाएं राधे-राधे गारमेंट्स के मालिक गौरव पुत्र सुशील के पास पहुंची और सामान खरीदने का नाटक करते हुए दो औरतों ने गौरव को बातों में उलझा लिया। जबकि करीब 5-6 माह के बच्चें को गोद में लिए बैठी एक महिला दुकान से सामान चुराकर छुपाने लगी। इसी दौरान दुकान के मालिक की नजर बच्चे वाली महिला पर पड़ी तो उसमें चोर-चोर का शोर मचाते हुए महिलाओं को पकड़ने का प्रयास किया। साथी दुकानदार दुकान की ओर लपके तब तक एक महिला मौके से भागने में कामयाब रही। जबकि दो महिलाओं को दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
चोरी की इस वारदात को लेकर डायमण्ड चौक के मोबाईल व्यापारी का कहना है कि 1 दिसंबर को उसकी दुकान से करीब 25 लाख रुपए कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए गए थे। उस दिन वारदात से पूर्व 2-3 महिलाएं इसी प्रकार की वेश-भूषा में आई थी। जिन्होंने मंहगें से महंगा मोबाइल दिखाने की बात कही थी। पुलिस चोरी के आरोप में पकड़ी महिलाओं से पूछताछ कर रही है। महिलाओं सहित चार महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, संख्या 5 से 6 बताई जाती है।
एक दिसंबर को भी चोरी की थी महिलाओं ने
दुकानके मालिक गौरव का कहना है कि 1 दिसंबर को भी उसकी दुकान में इन्ही महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जो कि सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई थी, लेकिन चोर महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ने के इरादे से उसने पुलिस को शिकायत नहीं दी और दोबारा महिलाओं के आने का इंतजार किया और वीरवार को एक बार फिर चोरी करने पहुंची महिलांए रंगे हाथों पकड़ी गई।