पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राव तुलाराम चौक पर जाम, दुकानदार बोले नाला जल्द बने

राव तुलाराम चौक पर जाम, दुकानदार बोले नाला जल्द बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरका राव तुलाराम चौक भीड़भाड़ के हिसाब से सबसे व्यस्ततम चौराहा है। यहां से चारों तरफ के वाहन क्रास होते हैं। अब बीते कुछ दिनों से वाहनों की आवाजाही जाम में तब्दील हो गई है। कारण ये है कि चौक पर आने वाले एक मार्ग पर सीवरेज नाला निर्माण हो रहा है।

इसकी वजह से एक तरफ का रास्ता पूरी तरह ब्लाक हो गया है। अब स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि नाला निर्माण बहुत लेट हो रहा है। अगर पूरे मार्ग के ब्लाक करने की बजाए इसे आधे मार्ग पर बनाया जाता तब तो जाम लगता ही दुकानदारों की बिक्री प्रभावित होती। नाला निर्माण के कारण अंबेडकर चौक और सर्कुलर रोड से आने वाले ओर जाने वाले मार्ग पर अब सुबह से लेकर शाम तक जाम बना रहता है। दिन भर धूल उड़ने रहने से दुकानदार परेशान हैं।

^में पहले ही पता था कि चौक पर नाला निर्माण होना है। ये विकास कार्य अच्छा है बरसात के दिनों में लाभ मिलेगा। परेशानी ये है कि नाला निर्माण में बहुत लेट हो रहा है। इसके कारण जाम की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन को चाहिए कि सीवरेज निर्माण तेज कराए। संदीप,दवाविक्रेता।

पालिका कर्मचारी नहीं कर रहे सफाई

^नालानिर्माण अपनी जगह चल रहा है, ऐसे में नगर पालिका को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कम से कम दुकानों के आगे गंदा पानी तो नहीं भरेगा।अब बीते चार-पांच दिनों से नाला निर्माण होने के कारण दुकानदार परेशान हैं। सुभाष,दुकानदार।

नाला निर्माण की प्रक्रिया जल्द पूरी हो

^नालाजल्द बनना चाहिए। इससे समूचे राव तुलाराम चौक पर मौजूद दुकानदारों को परेशानी हो रही है। उनकी दुकानदारी बहुत प्रभावित हो रही है। बदबू के मारे अलग बुरा हाल है। प्रशासन इस खास चौराहे पर जल्द से जल्द नाला निर्माण की प्रक्रिया पूरी कराए। -चिंटू,दुकानदार।

बाजार की समूची नालियां जाम

^प्रशासनएक सुविधा के लिए दूसरी असुविधा देने का काम कर रहा है। नाला निर्माण तो लेट हो ही रहा है, जबकि इसके कारण बाजार की नालियां जाम हो गई हैं। नालियों की सफाई नहीं की जा रही है, ताकि गंदगी दिखाई दे। राजेश,दुकानदार।