- Hindi News
- एसडीओ मामले में विजिलेंस के हाथ अभी भी खाली
एसडीओ मामले में विजिलेंस के हाथ अभी भी खाली
रिश्वतलेने के मामलें पहले ही एक क्लर्क को रंगेहाथों गिरफ्तार कर चुकी विजिलेंस की टीम के हाथ अभी खाली है। वहीं कई जगहों पर छापेमारी करने के बाद भी एसडीओं का भी कुछ पता नहीं चल सका है।
वहीं प्रकाश ने बताया कि वे गौरव कक्कड़ के बारे में अधिक जानकारी लेने का प्रयास करना चाहते थे, लेकिन अभिभावकों द्वारा अपने आप को हार्ट के मरीज बताएं जाने पर वे लौट आए। अब विभाग ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कक्कड़ रंगे हाथों रिश्वत के छह हजार रुपए लेते क्लर्क श्रीभगवान को सस्पेंड कर दिया है। पाठकों को बता दें कि विजिलेंस ने सांपला-रोहद क्षेत्र में लगी प्रिया प्लाइवुड फैक्टरी के संचालक एवं प्लाईवुड एसोसिएशन के पदाधिकारी आरके मित्तल की शिकायत पर कंसैंट के नाम पर एसडीओ गौरव कक्कड़ और उसके बाद 25 हजार रुपए में से शेष 6 हजार की रिश्वत पकड़ने वाले कार्यालय के क्लर्क श्रीभगवान के खिलाफ केस दर्ज किया था। 5 दिंसबर को रिश्वत की इस राशि का लेन देन कार्यालय के पास चाय की दुकान पर हुआ था।
उस दौरान विजिलेंस ने इस मामले में चाय वाले को भी पकड़ा किया था, लेकिन उसे सरकारी गवाह के रूप में रखा गया है। इस मामले में विजिलेंस की ओर से उनके अदालत में बयान भी कराए हैं। आरोपों के चलते विजिलेंस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। एसडीओ की ओर से फैक्ट्री में चिमनी के सैंपल लिए गए थे। इन सैंपलों की क्या रिपोर्ट थी। कंसैंस लेने के तकनीकि पहलु क्या क्या रहे। इन सब बातों की छानबीन के लिए सैंपल रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। जिस प्रकार से मामले की जांच की जांच रही है। उससे कुछ अन्य लोगों पर भी गाज गिर सकती है।
क्षेत्रीय अधिकारी का हुआ स्वास्थ्य खराब
इसेमौसम का उतरा चढ़ाव कहे या फिर विजिलेंस मामले की टेंशन। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सतेंद्र पाल बांगड़ का स्वास्थ्य भी खराब हो गया है। उनके पास रोहतक-झज्जर के साथ साथ सोनीपत का भी चार्ज है। सतेंद्र पाल ने बताया कि बदलते मौसम के कारण उनको खांसी जुखाम के साथ-साथ फीवर की शिकायत है। लिहाजा स्वास्थ्य लाभ लेना आवश्यक है। इसके बावजूद बोर्ड विजिलेंस को जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं। विजिलेंस ने एसडीओ और उनके द्वारा लिए गए सैंपलों के बारे में उनसे संपर्क किया था, जिसके बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। जहां तक मामले में शिकायकर्ता के आरोप