सैनी धर्मशाला के पास से हटी गंदगी
झज्जर। पिछलेदिनों सीता राम गेट की सैनी धर्मशाला के पास से गंदगी उठाए जाने के कारण सड़क रास्ता बंद होने की स्थिति में बन गया था। अब गुरुवार को नगर पालिका ने गदंगी को उठाकर लोगों को राहत दी। सड़क चौड़ी नजर आई। बता दें कि शहर की गंदगी को डालने की जगह की कमी में शहरभर में गंदगी के ढेर लग गए थे। लिहाजा अब इस दिशा में नगर पालिक के अफसरों ने काम शुरू किया। गुरुवार को शहर के कई स्थानों से कई दिनों से पड़ी गंदगी को उठाया। इस से लोगों ने राहत महसूस की।