पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारा चढ़ा, लोगों को सर्दी से मिली राहत

पारा चढ़ा, लोगों को सर्दी से मिली राहत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहसप्ताह मौसम की लिहाजा से लोगों के लिए राहत लेकर आएगा। सर्दी से बेहाल लोगों को अब राहत मिलेगी। इतना ही नहीं सप्ताह अंत तक पारा बढ़ते बढ़ते 29 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यानि इस बीच लोगों को दिन के समय सर्दी से निजात मिलेगी। वहीं, गर्मी के संकेत भी मिलने लग जाएंगे। रात के तापमान में भी मामूली सा बदलाव रहेगा।

मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक यह रविवार काफी राहत देने वाला रहा है। दिन मेंे अच्छी खासी धूप खिली। पारा दिन के समय 21 डिग्री रहा, जबकि रात का तापमान 9 डिग्री रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में सर्दी से राहत मिलेगी।

सोमवार को पारा बढ़कर 23 डिग्री हो जाएगा, जबकि रात का तापमान 8 डिग्री के करीब रहने की उम्मीद है। इसी प्रकार से मंगलवार को भी दिन का पारा २३ रात का तापमान 9 डिग्री रहेगा। बुधवार को पारा 22 न्यूनतम 8 रहेगा। गुरुवार को दिन का पारा 24 रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब रहेगा। शुक्रवार को सर्दी का अहसास कम ही होगा। दिन का पारा 27 रात का 14 डिग्री के करीब रहेगा।

शनिवार को दिन का अधिकतम पारा 29 रात का 15 डिग्री रहेगा। अधिकतम न्यूनतम तापमान में इजाफे के कारण पिछले कुछ समय से चल रही कंपकपाने वाली सर्दी से राहत मिलेगी।

सोमवार से बुधवार तक बादल रहने की उम्मीद

मौसममें आए इस बदलाव की खास बात यह है कि सोमवार, मंगलवार बुधवार को हल्के बादल के छाए रहने के बावजूद लोग धूप का आनंद उठा पाएंगे। धुंध का असर सुबह शाम की बजाए देर रात ही हो सकता है। अगले सप्ताह के अंत तक लोग मौसम में काफी बदलाव महसूस करेंगे।