बायोगैस सोलर सिस्टम जगमग होगा इस्लामगढ़
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी सांसद आदर्श ग्राम योजना की घोषणा के बाद जब दैनिक भास्कर ने ग्राउंड जीरो पर जाकर लोगों से बात की। तब सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा इस गांव को गोद लेने की बात रखी गई, तब ग्रामीणों ने तीखी प्रतिक्रिया की थी कि जब पिता-पुत्र का राज था यानि दीपेंद्र हुड्डा सांसद और भूपेंद्र हुड्डा सीएम थे, उस समय क्षेत्र में विकास के नाम पर इस्लामगढ़ में कुछ नहीं हुआ, तो अब केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद रोहतक के सांसद क्या करेंगे।
अब सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा चयनित किया गांव इस्लामगढ़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीधी नजर है। इस्लामगढ़ के लोगों की निराशा खत्म होने वाली है। पास के झाड़ली में दो-दो पावर प्लांट लगने के बाद पास के गांव में जगमगाहट नहीं पहुंची। वहीं, अब इसी गांव को बायोगैस सोलर सिस्टम से जगमगाने की बड़ी तैयारी है।
योजनाको बढ़ाने के लिए जिलास्तर होंगे प्रयास
इस्लामगढ़की खास बात यह है कि पुलिस थानों में इस गांव का कोई बहुत बड़ा आपराधिक नाम दर्ज नहीं है। गांव के लोग अपनी मेहनत पर विश्वास करते हैं।
यही कारण है कि इस क्षेत्र में ट्रॉली कृषि यंत्र तैयार करने का लघु उद्योग भी है। कृषि और पशुपालन से भी काफी लोग जुड़े हैं। तकनीकी काम होने के बावजूद इनको बिजली की किल्लत झेलनी पड़ती रही है। इतना ही नहीं कई गांवों के केंद्र में होने के बावजूद यहां पर रात को अंधेरा रहता है। अब ऐसी व्यवस्था की जा रही है। जिससे रात के समय गांव की गलियां रोशन रहेंगी। इसके लिए बायोगैस एवं सोलर सिस्टम का उपयोग होगा। इसको बढ़ावा देने के लिए जिलास्तर पर प्रयास होंगे। गलियों को जगमग करने के लिए व्यापक स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी। बिजली खर्च भी नहीं होगा। गांव के मुख्य चौराहे पर डिस्पले बोर्ड लगाया जाएगा जिस पर सरकार की योजनाएं अपडेट होंगी और गांव से संबंधित कोई भी सार्वजनिक जानकारी भी डिस्पले बोर्ड पर अंकित होगी। गांव में बिजली आपूर्ति के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति नियमित रखने का दायित्व संबंधित विभाग का होगा।
अबहोगी गांव में नियमित पशु चिकित्सक की तैनाती
बतादें कि गांव इस्लामगढ़ में पशु अस्पताल का बुरा हाल है। क्षेत्र में खासी संख्या में पशु धन होने के बावजूद इस क्षेत्र में स्थाई पशु चिकित्सक की कमी खल रही थी। अब पशुधन के संरक्षण की दिशा में भी पशुपालन विभाग सक्रिय रहेगा। पशुओं के नियमित टीकाकरण सहित अन्य पशुओं से संबंधित सकारात्मक कदम पशुपालकों की सुविधा के लिए उठाए जाएंगे। ऐसा कर पशु धन में भी इजाफा होगा।
ग्रामीण सुधार में बेहतर कदम है योजना : डाॅ. अंशज
डीसीडा.अंशज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से शुरू की गई सांसद आदर्श ग्राम योजना निश्चित तौर पर ग्रामीण सुधार की दिशा में बेहतर योजना है। सरकार के नियमानुसार गांव को शहरी रूवरूप प्रदान करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर ग्रामीणों के सहयोग से सही ढंग से कार्य किया जाएगा। मार्च 2016 तक गांव इस्लामगढ़ के लोगों को व्यवस्थाओं से भरे हुए गांव के रूप में शहरी सुविधाएं प्रदान कर दी जाएंगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।
बच्चे से बुजुर्ग तक होने योजनाओं में शामिल
छुछकवासके नाम से जाने वाले इस्लामगढ़ में स्वास्थ्य बेहतर किया जाएगा। इसके लिए ऐसे योजनाएं तैयार की जा रही हैं। जिनका लाभ बच्चे से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक मिले। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव के नौनिहालों से लेकर बुजुर्ग लोगों के हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे। हेल्थ कार्ड के आधार पर हर शक्स के स्वास्थ्य को लेकर विभाग सजग रहेगा और नियमित स्वास्थ्य की मानिटरिंग होगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीणों के हेल्थ कार्ड बनाने की प्रक्रिया सर्वे के मुताबिक शुरू करने की पूरी रूपरेखा तैयार की ली गई है। आंगनवाड़ी केंद्रों में आने वाले छोटे बच्चों को अच्छा वातावरण मिले इसके लिए संबंधित सीडीपीओ की जिम्मेवारी होगी।