- Hindi News
- एसी सदस्य के लिए पांच में से चार जोन में बनी सर्वसम्मति
एसी सदस्य के लिए पांच में से चार जोन में बनी सर्वसम्मति
एमडीयूकी शैक्षणिक परिषद (एसी) का सदस्य बनने के लिए रविवार को सदस्यों के चयन को लेकर कमेटी की बैठक की गई। इसमें से चार जोन के सदस्यों के नामों का सर्वसम्मति से चयन कर लिया गया है, लेकिन अब एक जोन में सर्वसम्मति नहीं बन पा रही है। ऐसे में 14 एसी सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। अब 10 फरवरी को नामांकन वापसी के बाद 26 फरवरी को चुनाव करवाया जाएगा।
रविवार को एमडीयू के फैकल्टी हाउस में हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन और गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एकत्र हुए। इसमें ही पांचों जोन के शिक्षक भी रहे। इनमें से ही शैक्षणिक परिषद के 14 सदस्यों का चयन किया जाना है। इस चुनाव के लिए करीब 33 नामांकन आए हैं। बता दें कि हर दो साल में एसी का चुनाव किया जाता है। इस दौरान मुख्य तौर पर डॉ. राजकुमार, गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान डॉ. संदीप और हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान डॉ. नरेंद्र चाहर मौजूद रहे।
येहैं पांच जोन : एमडीयूसे जुड़े सरकारी और सरकारी मदद लेने वाले डिग्री कॉलेजों को पांच जोन में बांटा गया है। इनमें फरीदाबाद और गुडग़ांव अर्बन जोन, दूसरे रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ गुडग़ांव ग्रामीण जोन, तीसरे रोहतक झज्जर जोन, चौथे भिवानी, सोनीपत जोन बीएड कॉलेजों से बना पांचवां जोन शामिल है।
तीन सदस्यों के लिए होगा चुनाव
अभीतक पहले चार जोन से 3-3 सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया है। इस तरह से 12 की सूची तैयार हो चुकी है। हालांकि इनका खुलासा चुनाव के बाद ही किया जाएगा। वहीं एजुकेशन कॉलेज के जोन से सिर्फ दो ही सदस्य लिए जाएंगे।