- Hindi News
- अब अल्ट्रासाउंड के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन
अब अल्ट्रासाउंड के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन
जिलेमें लिंगानुपात सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब नई योजना बनाई है। अब अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए पहले स्वास्थ्य विभाग के पास अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जिस पर विभाग प्रेगनेंट वुमेन को एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करेगा।
इसी नंबर के आधार पर पेशेंट का अल्ट्रासाउंड किया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर के बिना अल्ट्रासाउंड कराने वाले और रेडियोलॉजिस्ट दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में झज्जर में शुरू किया जाएगा। क्योंकि लिंगानुपात के मामले में झज्जर की स्थिति बहुत खराब है। यहां अच्छे रिजल्ट आने पर अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। विभाग ने यह कदम लिंग जांच पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया है। बहादुरगढ़ में 13 अल्ट्रासाउंड केंद्र हैं।
अस्थाई नंबर की सुविधा
रजिस्ट्रेशननंबर नहीं ले पाने की स्थिति में विभाग उसे अस्थायी नंबर देगा, जिसके आधार पर अल्ट्रासाउंड हो सकेगा। अस्थायी नंबर देने के लिए विभाग जल्द ही टोल फ्री नंबर जारी करेगा। रेडियोलॉजिस्ट को विभाग की ओर से दिया गया रजिस्ट्रेशन नंबर अपने मशीन अल्ट्रासाउंड पर नाम नंबर दोनों लिखना होगा। साथ ही उसे रजिस्टर भी मेंटेन करना होगा। रजिस्टर में संबंधित डॉक्टर का नाम और कारण भी लिखना होगा।
रोजाना देनी होगी रिपोर्ट
स्वास्थ्यविभाग अल्ट्रासाउंड संचालकों पर निगरानी रखने के लिए एक एमसीटीएस टीम भी गठित करेगा, जो समय-समय पर केंद्रों की जांच करेगी। इसके अलावा हर सेंटर को रोजाना सीएमओ कार्यालय में रिपोर्ट देनी पड़ेगी।
^स्वास्थ्य विभाग से रजिस्ट्रेशन नंबर लेने के बाद ही कोई व्यक्ति अल्ट्रासाउंड करा सकेगा। जल्द ही एक नंबर भी जारी किया जाएगा, जिस पर कॉल करके अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा। डॉ.रमेश धनखड़, सीएमओ