पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीर सिंह को मिली जोनल प्रधान की जिम्मेदारी

वीर सिंह को मिली जोनल प्रधान की जिम्मेदारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर|छावनी चौकमार्केट के दुकानदारों की मीटिंग रविवार को जिला व्यापार मंडल शहरी प्रधान नरेंद्र खन्ना की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसहमति से वीर सिंह उर्फ शंटी को जोनल प्रधान बनाया गया। उपप्रधान की जिम्मेदारी प्रताप सिंह, सचिव अमर सिंह, कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह, प्रधान सलाहकार राधेकृष्ण, संरक्षक अवतार सिंह को बनाया गया। बैठक में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की मुहिम में भी सहयोग जागरूकता की अपील की गई। खन्ना ने कहा कि यदि बेटियां नहीं होगी तो बहू कहां से आएगी। इस मौके पर नई टीम का स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सोहन सिंह, गौरव, अमित, दुली सिंह, गुरुदेव सिंह, सूरज, राजकुमार, चंद्रपाल मौजूद रहे।