पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला खिलाड़ी ने कुश्ती में जीते दो मेडल

महिला खिलाड़ी ने कुश्ती में जीते दो मेडल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर| कर्नाटकके जमखंडी में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में दो मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली विजेता बहु को रविवार को सम्मानित किया गया। बुपनियां की इस महिला खिलाड़ी ने कुश्ती में मेडल प्राप्त किए थे। मेडल जीतकर आने पर भी पूरे क्षेत्र की ओर से सभी विजेताओं का सम्मान दुल्हेड़ा में किया गया था। बुपनियां की ग्राम पंचायत ग्रामीणों ने भी अपनी बहु को सम्मानित किया। आयोजित नेशनल गेम्स में बुपनियां गांव की . मुकेश ने कुश्ती प्रतियोगिता के 63 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए सिल्वर कांस्य पदक प्राप्त किए। समारोह में गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति रामफल ने मुकेश को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच अमर सिंह ने की। इस मौके पर बनवारी, अशोक कुमार, नवीन, बंटी, जयनारायण, जीते, बिजेंद्र कोच पूर्ण सिंह मौजूद रहे।