पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला शिक्षा के लिए राजपूत समाज आए आगे

महिला शिक्षा के लिए राजपूत समाज आए आगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर| राजपूतसमाज भी महिला शिक्षा के क्षेत्र में आगे आया है। रविवार को क्षेत्र के 20 गांवों के प्रतिनिधियों की एक बैठक गांव कुलाना में धर्मपाल कुलाना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महिला महाविद्यालय बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कुलाना में महिला महाविद्यालय बनने से कुलाना क्षेत्र के आसपास के कई गांवों की लड़कियों को लाभ होगा और लड़कियों को पढ़ने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। बैठक में मौजूद कुलाना गांव के प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर सरकार महिला महाविद्यालय के लिए मंजूरी देती है तो ग्राम पंचायत कुलाना महाविद्यालय के लिए नि:शुल्क भूमि देने को तैयार है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही सरकार से संपर्क किया जाएगा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश शास्त्री, उदय सिंह कोका, निरंजन, मोहन, नरेश, भीष्म पाल, विक्रम, मनोज मौजूद रहे।