- Hindi News
- कबलाना स्कूल में राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज का आयोजन
कबलाना स्कूल में राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज का आयोजन
झज्जर| राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कबलाना में राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज स्पर्धा का आयोजन किया। प्रतियोगिता को दो ग्रुपों बी में बांटा गया। स्पर्धा में ग्रुप ने कक्षा 6 से 8वीं तक के 23 विद्यार्थियों ग्रुप बी में 9वीं से 12वीं तक के 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल प्राचार्य राजबीर ने बताया कि यह प्रतियोगिता मानव शांति वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में करवाई गई। जिसमें रविवार होने के बावजूद भी स्कूल के 57 विद्यार्थियों ने स्पर्धा में भाग लिया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मानव शांति वेलफेयर सोसायटी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। मौके पर संतलाल, कप्तान सिंह, अनिल, राजेश, बिजेंद्र, वैभव, जगदीश, जयप्रकाश, निर्मल, ममता, रितू, सुशीला, रेनू, सुनीता, राजकुमारी ऋतु आिद मौजूद रहे।