- Hindi News
- झज्जर की पैसेंजर को मिला एक्सप्रेस का साथ
झज्जर की पैसेंजर को मिला एक्सप्रेस का साथ
ट्रेन तो मिली पर यात्री रात में कैसे पहुंचेंगे स्टेशन
स्लीपर से लेकर एसी कोच तक की सुविधा
जयपुर-चंडीगढ़इंटरसिटी एक्सप्रेस में स्लीपर के साथ एसी टू टायर थ्री टायर कोच की सुविधा रहेगी। गाड़ी का परिचालन जयपुर से शाम 4 बजकर 40 मिनट पर होगा। जयपुर से गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी के बाद झज्जर स्टेशन पर रात को करीब पौने दस बजे पहुंचेगी। झज्जर से चलकर रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला होते हुए सुबह 4:55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
झज्जर। अब सवाल ये है कि झज्जर रेलवे स्टेशन को पैसेंजर के बाद एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात तो मिल गई, लेकिन इसका लाभ यात्री लोकल यातायात सुविधा के किस तरह उठा सकेगा। बता दें कि सुबह के समय तो किसी किसी तरह से आम लोगों को सवारी वाहन मिल जाते हैं, लेकिन रात के समय लोकल वाहन मिलना लोगों के लिए मुश्किल बन जाता है। अभी पैसेंजर ट्रेन के रोहतक से आने का समय रात सवा आठ बजे के करीब है। इस टाइम के लिए भी सवारी वाहन स्टेशन के लिए रूटीन के लिए नहीं चल रहे हैं, और जो सवारी वाहन जाते भी हैं तो वह दोगुना किराया वसूलते हैं। ऐसे में जिसके पास निजी वाहन हैं वही आराम से स्टेशन पहुंचता है। ऐसे में अब शहर के लोगों ने मांग की है कि कम से कम एक सिटी बस सर्विस झज्जर में शुरू कर देनी चाहिए। जो ट्रेन के टाइम पर रेलवे स्टेशन पर भी आवागमन करें।
जयपुर से चंडीगढ़
आगमन-(रात) 9:50
प्रस्थान (रात)-9:52
चंडीगढ़से जयपुर
अागमन(शाम) 07: 18
प्रस्थान (शाम) 07:20
यह है टाइम टेबल
भास्कर न्यूज | झज्जर
महजदो साल पूर्व बने झज्जर के रेलवे स्टेशन पर अब तक सिर्फ एक ही पैसेंजर ट्रेन रोहतक टू रेवाड़ी चलती थी। विगत कुछ माह से फिर एक अन्य
पैसेंजर ट्रेन का भी लाभ इसी रूट पर यात्रियों को मिला। अब रेलवे स्टेशन की गहमा-गहमी बढ़ाने के लिए पैसेंजरों को एक्सप्रेस ट्रेन का साथ मिल जाएगा। सोमवार से झज्जर रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की पहली ट्रेन जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू हो जाएगी।
बता दें कि दो साल पहले बने झज्जर स्टेशन को रेल मार्ग का तोहफा करीब डेढ़ साल पहले ही मिला है। रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेल मार्ग पर अब तक केवल दो पैसेंजर ट्रेन ही चल रही थी। इस ट्रेन से झज्जर क्षेत्र की जहां रेल के रास्ते चंडीगढ़ जयपुर से सीधी कनेक्टिविटी होगी वही