सीता राम गेट के पास नहीं थम रहा लीकेज
झज्जर. सीतारामगेट के पास पानी की लीकेज रोकने के लिए काम करते हुए।
भास्कर न्यूज| झज्जर
झज्जरप्रदेश के उन चंद शहरों में शामिल है, जहां पर कई क्षेत्रों में लोगों को सरकारी राशन की तरह कोटे के रूप में पानी मिलता है। पानी की आपूर्ति किसी भी क्षेत्र में दो दिन के बाद आधे से पौने घंटे के लिए आती है। इसके बावजूद शहर में पानी की पाइप लाइन लीक होने के कारण पानी की बर्बादी पर रोक नहीं लग पा रही है। सीता राम गेट शहर के पुराने क्षेत्रों में से एक है। जहां पर तीन जगह से पानी की लीक होने की समस्या है। पिछले कई दिनों से जब भी पानी की आपूर्ति छोड़ी जाती है। इसके अंदर से बड़ी मात्रा में पानी निकलना शुरू हो जाता है। सुरेश कुमार, जगबीर सिंह ने बताया कि पास का क्षेत्र ऊंचा है।
पानी की आपूर्ति वॉल्व बंद कर की जाती है, जबकि जहां से पानी की लीकेज होती है वह क्षेत्र नीचा है। जब इस क्षेत्र की आपूर्ति चलती है, तो भारी मात्रा में पानी बाहर निकलता है और नाले में बहता रहता है।