पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर गली चौहरों पर नजर आते हैं पशु

हर गली चौहरों पर नजर आते हैं पशु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हो जाती है खुले पशुओं की तस्करी

रातके समय इस खुले में विचरण करने वाले पशुओं को काबू कर लिया जाता है। कई बार इनको कटने के लिए भी भर लिया जाता है। कई बार इस प्रकार के मामले प्रकाश में चुके हैं, इसके बावजूद आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन का इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं है।

पानी खड़ा होने से टूटती है सड़क

लोगोंका कहना है कि मंडी परिसर को सीसी से तैयार किया हुआ है, ताकि बरसात के दिनों में दलदल बने, लेकिन गुड़गांव रोड ऊंचा होने के कारण है कि मंडी गेट पर पानी जाम हो जाता है, जिसके कारण अब सीसी की सड़क टूटने की शिकायत बढ़ गई है।

मंडी गेट पर ही गड्ढा, बना है आफत

मंडीगेट पर गड्ढा बना हुआ है। यह गड्ढा सड़क के बीच बने किसी दूसरे गड्ढे की तरह खतरनाक है। मंडी सड़क लेवल से नीचे है। इस स्थिति में मंडी में प्रवेश करते वाहनों का संतुलन खराब होने का भय रहता है। जब कोई लोडेड वाहन वहां पहुंचता है तब स्थिति ओर भी खतरनाक हाल में पहुंच जाती है।

भास्कर न्यूज| झज्जर

शहर में इन दिनों खुले में घूमने वाले पशुओं की तादात बढ़ गई है। शहर में एकाएक बनी इस स्थिति के चलते अब हादसे हो रहे हैं। पशु रात के समय सड़क के बीच बैठ जाते हैं और इसके कारण ये हादसे का शिकार भी हो रहे हैं।

बरसात के दिनों में शहर में खुले में विचरण करते पशुओं की शिकायत बढ़ गई है। जिस कारण हर चौक सड़क पर पशुओं के झुंड नजर रहे हैं। शहर के मेन बाजार हो, मंडी, हो या कोई दूसरा सरकारी कार्यालय परिसर खुले में विचरण करने वाले पशुओं की संख्या कहीं अधिक हो गई है। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि इनमें काफी दूध देने वाले पुश है, लेकिन लोगों ने इनके दूध देने से बंद करते ही बाहर छोड़ दिया है। जिसके कारण इनको महंगा चारा डालना पड़े।

इस स्थिति के चलते शहर में सैकड़ों पशु सड़कों पर विचरण करते हैं। बस स्टैंड और बाजार में कई बार ये पशु जाम का कारण भी बन जाते हैं। वाहन के आगे पशु आने पर पीछे जाम लग जाता है, जबकि वह कई बार तो अपनी जगह से हॉर्न बजाने के बाद भी हटने का नाम नहीं लेता है।

रात को हादसे का शिकार होते हैं पशु

सैकड़ों की संख्या में खुले में धूमने वाले पशु रात के समय हादसे का शिकार बन रहे हैं। कई बार ये पशु मुख्य सड़क पर बैठ जाते हैं। आते-जाते वाहनों की हवा लेने के कारण के रात पर एक ही जगह रहते है, लेकिन कई बार वाहन