डीसी ऑफिस में किसानों का धरना आज
डीसी ऑफिस में किसानों का धरना आज
झज्जर।अखिलभारतीय किसान सभा के जिला झज्जर प्रधान जयप्रकाश बेनीवाल कोषाध्यक्ष महा सिंह दलाल ने कहा कि 24 सितंबर को डीसी कार्यालय में केंद्र की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में विरोध धरना दिया जाएगा। इस मौके पर अधिक से अधिक किसानों के पहुंचने की अपील की गई है। इस मौके पर रामचंद्र, जितेंद्र, राजेंद्र मौजूद रहे।