- Hindi News
- सरकारी स्कूल से एजुसेट सिस्टम उठा ले गए चोर
सरकारी स्कूल से एजुसेट सिस्टम उठा ले गए चोर
गुढ़ाके राजकीय स्कूल से चोर एजुसेट रूम का ताला तोड़कर टीवी, बैटरी इनवर्टर चुरा ले गए। चोरी उस समय हुई जब स्कूल की चपरासी रात को स्कूल में ही सो रही थी।
मंगलवार सुबह जब वो उठी तब एजुसेट रूम के लोहे के जंगले में लगा ताला टूटा था। इसके अलावा लकड़ी के मुख्य गेट के भी ताले टूटे हुए थे। रात को स्कूल की सुरक्षा के लिए चौकीदारी करने वाली चिंता देवी ने बताया कि वो गहरी नींद में भी लिहाजा ताला टूटने की आवाज नहीं सुनाई दी, स्कूल के टीचर संजय शर्मा ने बताया कि टीवी सेट, दो बैटरी इनवर्टर चुरा ले गए हैं। चोरी की सूचना स्कूल स्टाफ ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौका का मुआयना कर टूटे ताले कब्जे में लिया।
पुलिसने किया था गिरोह का भंडाफोड़
यहभी बता दें कि बीते माह झज्जर पुलिस ने सरकारी स्कूलों से एजुसेट सिस्टम समेत कंप्यूटर सेट चुराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान चोरों से 500 के करीब एलसीडी, सीपीयू समेत कंप्यूटर सेट इनसे बरामद किए थे। ये उपकरण झज्जर, रोहतक सोनीपत से चुराए गए थे। पुलिस ने इस दौरान दावा किया था मामले की समूची गैंग पकड़ी गई है, लेकिन अब गुढ़ा में फिर एजुसेट सिस्टम चोरी की घटना होने पर गिरोह के सक्रिय होने की चर्चा बनी हुई है।
झज्जर. गुढ़ाके राजकीय स्कूल से इस लकड़ी के बाॅक्स से चोरी कर लिया एजुसेट सिस्टम।