पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़बड़ी में छोड़ दिए काॅलम, फिर से भरना पड़ा फार्म

हड़बड़ी में छोड़ दिए काॅलम, फिर से भरना पड़ा फार्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीदीदिवस पर मंगलवार को बादली हलके से जिले का पहला चुनावी नामांकन एडीसी कार्यालय में भरा गया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मोहम्मदपुरा माजरा के बिजेंद्र सिंह पुत्र मनफूल पर्चा भरने पहुंचे। यहां चुनावी प्रचार की हड़बड़ी में उन्होंने नामांकन शपथ पत्र के कई कॉलम खाली छोड़ दिए। वहीं कुछ तकनीकी खामियां भी रहीं, जिसके कारण उनको अपना शपथ पत्र फिर से तैयार कराकर लाना पड़ा। इस प्रकार से नामांकन पत्र की विभिन्न स्तर पर होने वाली जांच पड़ताल करने में डेढ़ घंटे से अधिक का समय लगा।

यही नहीं इससे पूर्व बिजेंद्र सिंह अपने समर्थकों के काफिले के साथ लघुसचिवालय के पास पहुंचे, तब भीड़ को सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया। प्रशासन ने पहले ही इस क्षेत्र को धारा 144 घोषित कर रखा है। इसके बाद बिजेंद्र अपनी गाड़ी सहित एसवीआईपी पार्किंग में जा पहुंचे जहां पर डीसी एसपी की गाड़ी खड़ी होती है। इसपर तहसीलदार प्रमोद चहल ने उनके चालक को फटकार लगते हुए गाड़ी परिसर से बाहर रखने के लिए कहा। साथ ही चार से अधिक लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी। हालांकि बिजेंद्र सिंह ने इसके बाद डीसी आॅफिस के मेन गेट पर चल रहे मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया इसके बाद एडीसी जगदीश शर्मा के कार्यालय में पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और शपथ ग्रहण किया।

कुल मिलाकर आज छुट्टी का दिन होने के कारण लघुसचिवालय में चहल पहल नहीं थी, लेकिन नामांकन पत्र दाखिल करने के चलते काफी संख्या में स्टाफ कर्मी पुलिस जवान तैनात रहे।

निर्दलीय का आया पहला नामांकन,

निर्दलीय प्रत्याशी बिजेंद्र माजरा एडीसी जगदीश शर्मा को नामंकन पत्र सौंपते हुए।