पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलास्तरीय खेलों के लिए खो खो का ट्रायल कल

जिलास्तरीय खेलों के लिए खो-खो का ट्रायल कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर। स्कूलीशिक्षा विभाग की ओर से होने वाले खंड एवं जिलास्तरीय खेलों के लिए विभाग द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला शिक्षा अधिकारी एसआर रो हिला के मार्ग दर्शन में होने वाले जिलास्तरीय खेलों हेतु सभी पीटीआई और डीपीई को जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी हैं। एईओ सुरजीत सिंह ने बताया कि इसी कड़ी में 25 सितंबर को प्रात: 9 बजे बाग जहांआरा स्टेडियम में खो-खो अंडर 19 लड़के लड़कियों के वर्ग का ट्रायल होगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल केवल खो-खो के लिए रखा गया है।