पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस और गो तस्करों के बीच फायरिंग, एसएचओ बचे,4 पकड़े

पुलिस और गो तस्करों के बीच फायरिंग, एसएचओ बचे,4 पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक गोली पुलिस की जीप में लगी, तो दूसरी एसएचओ के सर के पास से सनसनाती हुई निकली।

भास्करन्यूज | बहादुरगढ़

गोतस्करी और गोकशी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। गो भक्त ऐसी घटनाओं के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, पुलिस प्रशासन इस बर्बरता को रोकने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही।

गो तस्करी और गोकशी की तस्दीक करती एक घटना का खुलासा तब हुआ जब रात को गश्त के दौरान पुलिस ने एक ऐसी स्कॉर्पियो देखी जिसमें कुछ लोग गाय को अंदर चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। यह देखते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस को यह गो तस्करी का मामला लगा और उसने स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया। गाड़ी रोकने का इशारा पाते ही गो तस्करों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे पहले की पुलिस अपने आपको संभालती एक गोली पुलिस की जीप में लगी और दूसरी थाना प्रभारी के सर के पास से सनसनाती हुई निकली। मामला पुलिस पर भारी पड़ने लगा था लेकिन आसपास के लोगों की मौजूदगी ने घटना की सारी तस्वीर को पलट कर रख दिया और चार गो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

झज्जर के बादली, निमाणा समेत इलाके के कई हिस्सों में घटी गोहत्या की घटनाओं का गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए एसपी बलबीर सिंह ने विशेष टीमों का गठन किया। इस सिलसिले में बहादुरगढ़ सिटी थाना पुलिस तत्परता दिखाते हुए तस्कर गिरोह के चार अपराधियों को धर दबोचा। थाना शहर बहादुरगढ़ को मुखबीर से यह जानकारी मिली कि कुछ लोग बहादुरगढ़ से झज्झर को जा रही रोड पर एक स्कूल के पास काले रंग की स्कॉर्पियो संदेहास्पद तरीके से पार्क की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यह देखकर हैरान हो गई कि स्कॉर्पियो के पास 5-6 लोग कुछ गायों को इकट्‌ठा करने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिस की गाड़ी के अगले हिस्से में जा लगी दूसरी गोली थाना प्रभारी जयकिशन दहिया के सिर के नजदीक से निकली। जवाबी हमले में पुलिस टीम ने भी तस्करों पर फायरिंग शुरू दी। पुलिस के जवाबी हमले के बाद स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी को झज्झर की तरफ मोड़ भगाना शुरू कर दिया। पुलिस टीम और तस्करों के बीच हुए इस चूहे बिल्ली के खेल में पुलिस के पसीने छूट गए। लेकिन हार थककर पुलिस ने फायर करने वाले आरोपी सहित चार युवकों को धर दबोचा।

पुलिस द्वारा पकड़