- Hindi News
- चंडीगढ़ गुड़गांव से जुड़ा धनखड़ गांव ढाकला
चंडीगढ़ गुड़गांव से जुड़ा धनखड़ गांव ढाकला
एकलंबे समय से सत्ता के गलियारे से दूर रहने और जनप्रतिनिधि बनने का इंतजार कर रहे प्रदेश के कृषि सिंचाई मंत्री बनते ही ओमप्रकाश धनखड़ ने अपने पैतृक गांव को सीधे चंडीगढ़ गुड़गांव से जोड़ दिया है। अब यहां के लोगों को प्रदेश के इन सबसे प्रमुख शहरों के लिए झज्जर आने की जरूरत नहीं है।
ढाकला से चंडीगढ़ से गांव से रोजाना सुबह 5 बजे बस चलेगी। ये साढ़े पांच बजे झज्जर बस स्टैंड पर आएगी। इसके बाद रोहतक, पानीपत होते हुए चंड़ीगढ़ रवाना होगी।
गुड़गांवसे गांव तक दिनभर में चार फेरे
इसीतरह गुड़गांव के लिए भी रोजाना गांव से बस सेवा शुरू हो गई है। इसका समय सुबह साढ़े पांच बजे है। यही बस वापस गांव आकर फिर गुड़गांव की ओर रवाना होगी। इसके लिए दिन भर मेंं चार चक्कर हैं। चंडीगढ़ गुड़गांव के लिए गांव के अंदर से ही सीधे बस सेवा मिलने पर ग्रामीण खुश हैं। इससे पहले उन्हें हर रूट पर जाने के लिए गांव से मुख्य मार्ग की करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ती थी।
ढाकलासे लोकल रूट को भी मिली सुविधा
चंडीगढ़गुडग़ांव मुख्य रूटों के अलावा तीन अन्य लोकल रूटों पर भी रोडवेज ने ढाकला से सर्विस दी है। इनमें ढाकला से बीठला, अंबोली, साल्हावास, कोसली रूट पर है। वहीं एक रूट ढाकला से सिकंदरपुर बनाया गया है। इसके भी दिनभर में गांव से चार चक्कर हैं। तीसरा रूट ढाकला से किलोई, मुनीमपुर, बामडोल, बादली होते हुए ढांसा बार्डर तक का है। पहले इन रूटों पर ज्यादातर निजी बसों ही चलती आई हैं।
मंत्री के गांव से बस चलने का समय
}ढाकलासे चंडीगढ़ सुबह ५:०० बजे बाया: झज्जर ५:३०,रोहतक ६:४०,पानीपत ८:१५ से होते हुए चंडीगढ़।
}ढाकला से गुडग़ांव सुबह ५:३० बजे,बाया सरोला, कुलाना, पटौदी, वजीरपुर होते हुए गुड़गांव।
कृषि मंत्री के कहने पर हमने ढाकला गांव से चंडीगढ़ और गुडग़ांव के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। इसके अलावा अन्य रूटों पर भी गांव से बस सेवा चालू कर दी गई है। ग्रामीणों की मांग के अनुरूप नए रूटों को भी मंजूरी मिलने के बाद बढ़ाया जाएगा। नरेंद्रगर्ग, रोडवेजजीएम, झज्जर।
अब दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी झज्जर तक
गांवके कई सैनिक नौकरी पेशा वर्ग है जो नई दिल्ली या चंडीगढ़ जाने के लिए पहले झज्जर बस स्टैंड जाने के लिए मशक्कत करता था। अब वो परेशानी दूर हो गई है। सबसे अहम बात ये है कि सभी बसें गांव के अंदर तक रही हैं,जबकि ए