एक्स सर्विसेज लीग की बैठक 27 को
झज्जर। हरियाणाएक्स सर्विसेज लीग जिला झज्जर की वार्षिक आमसभा तथा कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक प्रिया कॉॅलोनी स्थित जिला लीग कार्यालय 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगी। इसमें लीग के आय-व्यय के ब्यौरों के अलावा सरकार से वन रैंक-वन पेंशन का नोटिफिकेशन जारी करवाने, ईसीएचएस झज्जर से मरीजों को सुविधा तथा पूरी दवाइयां देने का आग्रह करना, सीएसडी कैंटीन झज्जर को सेंट्रल जगह पर शिफ्ट करवाना, सभी सेवानिवृत्त सैनिकों को एकजुट तथा एक झंडे के नीचे एकत्र करना, सेवानिवृत्त सैनिकों का फिक्सड मेडिकल भत्ता बढ़वाना, सेवानिवृत्त फौजियों को टोल-टैक्स से छूट देना, एचईएसएल सदस्यों को एचईएसएल वोटर कार्ड बनवाने के लिए झज्जर कार्यालय में संपर्क करने आदि बातों पर विचार विमर्श किया जाएगा।