भीम पुरस्कार के लिए आवेदन 20 तक
झज्जर। खेलएवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा की ओर से 10 उत्कृ़ष्ट खिलाड़ियों को भीम पुरस्कार से सम्मानित करने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत 4 वर्षों में मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता तथा सीनियर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया हो। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया गया कि इसके अलावा मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी इन चार वर्षों की अवधि में कम से कम एक बार हरियाणा राज्य की ओर से खेला हुआ होना चाहिए तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पहले भारतीय राष्ट्रीय टीम के चयन के लिए हरियाणा की ओर से प्रतिनिधित्व किया होना चाहिए। जिन खिलाड़ियों द्वारा चार वर्षों में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एक बार हरियाणा राज्य की ओर से भाग लिया गया हो, वे खिलाड़ी इस आवेदन योग्य नहीं माने जाएंगे। खेल नीति के तहत राज्य के भीम पुरस्कार विजेता को 5 लाख रुपए प्रति खिलाड़ी की राशि नकद इनाम, एक भीम प्रतिमा, एक स्क्रोल, एक ब्लेजर एवं टाई प्रदान किए जाने का प्रावधान है।