पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में सरकारी डिपो के लिए राशन जारी

जिले में सरकारी डिपो के लिए राशन जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | झज्जरजिले में दिसंबर माह के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से अंत्योदय अन्य योजना, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों अन्य परिवारों को राशन कार्ड पर मिलने वाले गेहूं राशन डिपो पर जारी किया जा चुका है। इसी माह के दौरान सितंबर-अक्टूबर माह की चना दाल भी जारी की गई है। अंत्योदय अन्य योजना के लाभ पात्रों को एक राशन कार्ड पर 35 किलोग्राम अनाज दो रुपए किलो की दर से मिलेगा, जबकि बीपीएल ओएएच (खाकी राशन कार्ड) पर यह दर राशन कार्ड में दर्ज प्रति सदस्य के लिए पांच किलोग्राम अनाज दो रुपए प्रति किलो की दर पर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सितंबर अक्टूबर माह के लिए बीपीएल एएवाई श्रेणी के पात्र परिवारों को प्रति राशन कार्ड पांच किलोग्राम चना दाल 20 रुपए प्रति किलो की दर पर मिलेगी।