पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाली के निर्माण में हो रहा घटिया सामग्री का प्रयोग, प्रशासन मौन

नाली के निर्माण में हो रहा घटिया सामग्री का प्रयोग, प्रशासन मौन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता को लेकर कथित रूप से लापरवाही बरती जा रही है। गुरुवार को कोसली रोड के विकास नगर में तैयार की जा रही नालियों को लेकर लोगों ने शिकायत की। इनका आरोप है कि नगर पालिका के अफसरों की मिलीभगत के खेल पर प्रशासन ने भी आंख बंद की हुई है।

विकास नगर के रहने वाले भोपाल, श्रीभगवान, कर्मबीर सिंह बलवान ने बताया कि विकास नगर की दो गलियों में 7 लाख रुपए की लागत से नालियां सड़क के रूप में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाए जाने का टेंडर हुआ है। इसके तहत गली को समतल कर इसके दोनों ओर नालियां तैयार किए जाने का काम 15 दिन से चल रहा है।

लोगों का आरोप है कि पिछले दस दिन से तैयार नालियों में निम्न स्तर की ईंटों का इस्तेमाल किया गया। वहीं, दूसरी ओर इसमें सीमेंट क्रैश का सही अनुपात नहीं डाला जा रहा है। जिसके कारण नालियां की ईंटें आज तक सेट नहीं हुई हैं। इतना ही नहीं नालियों पर जो प्लास्तर किया गया है। वह भी हाथ से ही टूट रहा है। इस स्थिति के चलते नालियों का भविष्य गुणवत्ता की लिहाज अधिक दिन का नहीं है। वहीं दूसरी ओर सरकारी ग्रांट का मिसयूज हो रहा है।

एकअनुपात तीस: यह भी कोई तरीका है

जिलामुख्यालय के सीधे संपर्क में रहने वाले नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे कामों का यह हाल है, तब दूर दराज होने वाले कामों पर प्रशासन कैसे नजर रखता होगा। यहां चर्चा के दौरान लोगों ने बताया कि उन्होंने जब यहां तैयार की जा रही नालियों में इस्तेमाल किए गए मसाले के अनुपात के बारे में पूछा तो काम करने वाले मजूदरों का कहना था कि 30 क्रेशर पर एक हिस्सा ही सीमेंट डाली जा रहे है। ऐसे में कहां तक नाली की दीवारों को रोक पाएंगे ठेकेदार को शिकायत की तो उन्होंने यहीं कहा कि इसी अनुपात को चलने दीजिए। आरोप करने वाले लोगों की यह बात सुनकर अन्य कालोनी वासी भी हैरान हो गए। उनका कहना था कि यह भी कोई काम करने का तरीका है।

^यह काम कितनी राशि में और कौन करा रहा है। इसकी उनको जानकारी नहीं है, लेकिन यदि लोगों की शिकायत है तो वे मौके पर जेई योगेंद्र राठी को भेजकर समूचे मामले का पता करते है। गलत निर्माण सामग्री का इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। दोषी पाए जाने पर ठेकेदार को भुगतान नहीं होगा। आईजेमल्होत्रा, एमई,नगर पालिका झज्जर।

झज्जर. इस्तेमालकी जा रही घटिया निर्माण सामग्री आरोप लगाते लो