पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोकशी का मामला अब पहुंचेगा जंतर मंतर पर

गोकशी का मामला अब पहुंचेगा जंतर-मंतर पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सौंधीस्थित गुलिया खाप के चबूतरे पर गोकशी को लेकर एक महापंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में गुलिया चौबीसी सहित क्षेत्र के अन्य डेढ़ दर्जन गांवों के गणमान्य व्यक्ति, गोभक्त, सरपंच पुलिस प्रशासन ने भी हिस्सा लिया। पंचायत लगभग चार घंटे तक चली बाद में फैसला लिया गया कि प्रदेश सरकार के भरोसे गायों की हत्या होती कोई कार्यवाही नहीं होते देख अब दिल्ली का रास्ता अपनाने के सिवा कोई चारा नहीं है।

महापंचायत की अध्यक्षता कैप्टन रामफल जंहागीरपुर ने की। महापंचायत में गोभक्त संत गोपालदास मुख्य रूप से उपस्थित रहें। लगभग चार घंटे चली महापंचायत में लगभग 40 गांवों के गोभक्तों, सरपंचों गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। पंचायत में डीएसपी अनूप सिंह दहिया झज्जर भी पहुंचे। अनूप सिंह ने अब तक मामले में हुई पुलिस कार्यवाही से उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया। सौंधी के गुलिया खाप चबूतरे पर हुई महापंचायत में संत गोपालदास, उमेद देशवाल बारह के प्रधान, संजय कबलाना, अश्विनी सरपंच पेलपा, काला सरपंच निमाणा, रणबीर गुलिया बादली, नाहर सिंह ठेकेदार, नरेन्द्र पहलवान, गुलिया खाप सचिव सुखबीर गुलिया, गुभाणा के सरपंच कुलबीर सिंह, बाढ़सा के सरपंच रणबीर सिंह, राज सरपंच खेड़ीजट्, हरिसिंह दलाल सौंधी, अशोक कुमार पूर्व सरपंच सौंधी, गोरक्षा दल के जयवीर आर्य, फरूखनगर गऊशाला के प्रधान कुकु किलोई, रतिराम गोकुलधाम गौशाला चिकित्सालय दादरीतोय के प्रधान सुनील निमाणा, श्रीओम आर्य गोयलाकलां, बादली के पूर्व सरपंच विनोद कुमार, देवेन्द्र खेड़ीजट, श्याम ठेकेदार, मामन ठेकेदार, बेदन ठेकेदार, रमेश याकूबपुर, राकेश सौंधी, सर्वमित्र आर्य महामंत्री गोरक्षा दल हरियाणा, देवेन्द्र दास खेडक़ा, आचार्य चन्द्रदेव, लीलू पहलवान, सतपाल प्रधान खेडका, नवीन दलाल मांडौठी, फूल सिंह निमाणा, देवी प्रधान पेलपा, बिजेन्द्र गुलिया, कुलदीप पहलवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस मामले में अब जिले की हर थाना चौकी की पुलिस स्थानीय गो भक्तों की मदद लेकर गो तस्करों के खिलाफ पेट्रोलिंग अभियान चलाएगी। इस तरह के आदेश गुरुवार को एसपी बलवीर सिंह ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को दिए हैं। लगातार हो रही गो तस्करी को देखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है।

पंचायत में हुए फैसले

पंचायतमें तय हुआ कि सभी ग्राम पंचायतें अपने गांव में किसी भी पशु तस्कर को नहीं घुसने देगी, सभी