पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिश्वत मांगने वाले रोडवेज क्लर्क को नोटिस जारी

रिश्वत मांगने वाले रोडवेज क्लर्क को नोटिस जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कभीफाइल आगे बढ़ाने तो कभी ट्रांसफर रुकवाने के चलते रिश्वत मांगने के आरोपी क्लर्क को अब भ्रष्टाचार के मामले में नोटिस जारी किया गया है। उसे एक अक्टूबर को झज्जर रोडवेज बस स्टैंड की वर्कशाप में पेश होना पड़ेगा।

बता दें कि बुधवार को रोडवेज के चालक संख्या 124 ओमप्रकाश ने रिश्वत के इस खेल का पर्दाफाश किया था। उसने आरोप लगाया गया था कि क्लर्क खुलेआम कर्मचारियों से रिश्वत मांगता है। उससे भी एसीपी की फाइल आगे करने के एवज में क्लर्क ने पांच हजार रुपए की रिश्वत दी, लेकिन काम नहीं हुआ।

ओमप्रकाश ने हंगामा इसलिए भी किया कि काम नहीं होने के बाद उसके पैसे वापस नहीं लौटाए जा रहे थे। हालांकि आरोपी क्लर्क सुखवीर सिंह को एक अन्य चालक मुकेश कुमार के मामले में भ्रष्टाचार संबंधी नोटिस जारी हुआ है। सुखवीर अब झज्जर की बजाए रोहतक डिपो में है।

मुकेश कुमार ने रोडवेज प्रशासन को सुखवीर द्वारा रिश्वत मांगने के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बाद रोडवेज प्रशासन ने झज्जर डिपो के वर्कशाप मैनेजर को जांच अधिकारी नियुक्त किया। अब जांच अधिकारी ने सुखवीर को एक अक्टूबर को सुबह 11 बजे कार्यालय में दस्तावेज के समेत तलब किया है। साथ ही शिकायतकर्ता चालक मुकेश कुमार पुत्र पूर्ण सिंह को भी मौजूद रहने को कहा गया है।