वेतन मिलने पर कर्मियों ने जताया रोष
झज्जर। हरियाणाराज्य कृषि विपणन मंडल झज्जर के कर्मचारियों ने वेतन मिलने पर रोष जताया। कर्मचारी जगबीर, अमित कुमार, नफे सिंह, बिजेंद्र कुमार आदि का कहना है कि उन्हें अगस्त माह का वेतन नहीं दिया गया। अगस्त माह के वेतन की मांग को लेकर मुख्य प्रशासक, बोर्ड सचिव, प्रमुख अभियंता, मुख्य अभियंता और अधीक्षक अभियंता सहित सभी उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उनके वेतन की मांग की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि कार्यालय में लाखों की ग्रांट आई और कर्मचारियों को वेतन देने की बजाए सारी ग्रांट ठेकेदारों में बांट दी गई है, जबकि बोर्ड के नियमों के अनुसार कर्मचारियों के वेतन का पैसा रिजर्व में रखना चाहिए और बाद में ठेकेदारों को ग्रांट का पैसा देना चाहिए।