पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढाकला गांव में विवाद के चलते भाई पर चलाई गोली, हालत गंभीर

ढाकला गांव में विवाद के चलते भाई पर चलाई गोली, हालत गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फायर कर दहशत फैलाने वाला पकड़ा

24घंटे के दौरान क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुए झगड़े में फायरिंग हुई। पहली वारदात ढाकला गांव में हुई। यहां भाई ने भाई पर गोली चला दी। वहीं, मातनहेल में सो रहे शख्स पर दो लोग फायरिंग करके फरार हो गए।

झगड़ा फसाद में गोली चलने की पहली घटना गुरुवार सुबह ढाकला गांव में हुई। यहां मामूली विवाद के चलते एक भाई ने अपने दूसरे भाई पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। ढाकला के सतीश पुत्र रोहतास का अपने छोटे भाई संदीप से किसी बात को लेकर विवाद था। इसी बात पर संदीप ने सुबह के समय अपने भाई सतीश पर रिवॉल्वर से गोली चला दी।

इस घटना में गोली सतीश की छाती में लगी। सतीश को परिजन झज्जर सिविल अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार मुहैया कराए जाने के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

मातनहेलरात को गोली, शाम को फिर हुआ झगड़ा

गोलीकी दूसरी घटना बीती रात साल्हावास थाने के तहत मातनहेल में घटित हुई। यहां अपने घर के बाहर सो रहे रणधीर पुत्र सुखराम पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए युवकों ने गोली चला दी। अज्ञात हमलावरों द्वारा चलाई गई गोली रणधीर की कमर में लगी। हादसे के बाद रणधीर को उपचार के लिए झज्जर सिविल अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। रणधीर पर गोली चलाए जाने के मामले में भी पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। यही नहीं मातनहेल में गोली चलने की घटना के बाद गुरुवार शाम को भी तनाव उस समय बढ़ गया, जब हमलावरों पक्ष ने गोली लगने से घायल पक्ष के परिवार के साथ मारपीट की। इस हमले को लेकर परिवार डरा सहमा है।

जिले के गांव बीड़ सुनार गांव में 15 सितंबर को एक व्यक्ति पर देसी कट्टे से फायर कर दहशत फैलाने के आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ा है। बीड़ सुनार निवासी निरंजन पुत्र सूबे ने पुलिस में दी शिकायत में कहा था कि वह अपने खेत से पशु चारा लेकर घर जा रहा था। सामने से गांव का ही निवासी प्रवीण पुत्र खजान अपनी टाटा मैजिक से रहा था। प्रवीन ने उसे रास्ता देने के लिए कहा तो उसने साइकिल हटाने से इंकार किया तो प्रवीण गाली गलौच करने लगा था। निरंजन ने बताया कि कुछ देर बाद प्रवीण वापस उसके पास आया और उसने गोली चला दी। गोली उसके पास से निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। गोली चला कर प्रवीण मौके से फरार हो गया। न