रोहतक में मारपीट के विरोध में प्रदर्शन
झज्जर | हुड्डासिटी पार्क रोहतक में 14 सितंबर को बालकों की शाखा में मारपीट करने वालों के खिलाफ गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदु परिषद, सेवा भारती, भारत विकास परिषद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन एसडीएम डॉ. सतेन्द्र दुहण को साैंपा। ज्ञापन से पहले सभी संगठनों ने मारपीट के विरोध में प्रदर्शन भी किया। जिला संघचालक सुभाष गांधी जिला कार्यवाहक संजीव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा कि आरएसएस की शाखा में आकर झगड़ा करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद भी पुलिस ढीला रवैया अपना रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज करके दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। ज्ञापन देने वालों में पितांबर गौड़, महेन्द्र बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश शास्त्री, रमेश सैनी, संजीव पसरीजा, दरियाव सिंह राजौरा, सुनीता चौहान मौजूद रहे।