पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन और आरोपी पकड़े

तीन और आरोपी पकड़े

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्सरहेड़ीगांव के जंगल में एक जनवरी को चार युवकों की हत्या कर शव को कार में जलाने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बहादुरगढ़ पुलिस ने नानक प्याऊ नजफगढ़ निवासी हेमंत उर्फ मोनू पुत्र विजय, पंकज उर्फ मोटा पुत्र श्याम सुंदर मित्राऊं गांव निवासी अश्वनी उर्फ आशु पुत्र सतबीर को गिरफ्तार किया है। एक जनवरी की सुबह इस्सरहेड़ी गांव में एक जली हुई इटिऑस कार में चार कंकाल मिले थे। जांच के बाद पुलिस को पता चला था कि मरने वाले चारों युवक मित्राऊं गांव के रहने वाले थे और गांव में ही हत्या कर शव को यहां लाकर जलाया गया था। मृतकों में दिल्ली नजफगढ़ के मित्राऊं गांव के सुधीर, मनीष, संदीप समसपुर गांव के 17 वर्षीय दीपक शामिल थे। परिजनों ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई थी।

पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने हेमंत को झज्जर जेल भेज दिया, जबकि पंकज और अश्वनी के नाबालिग होने पर उन्हें बोस्टल जेल हिसार भेजा गया है।

दो नाबालिग आरोपियों को हिसार के बोस्टल जेल भेजा