पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर कर्मचारी मुखर, धरना देकर की नारेबाजी

मांगों को लेकर कर्मचारी मुखर, धरना देकर की नारेबाजी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाकर्मचारी महासंघ संबंधित अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी परिसंघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने मंगलवार को लघु सचिवालय परिसर में मांगों के संबंध में धरना प्रदर्शन किया।

जिला प्रधान रणबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित धरना प्रदर्शन में महासंघ संबंधित सभी कर्मचारी यूनियनों संघों के पदाधिकारी सक्रिय कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जिसका संचालन सचिव मनोज दांगी ने किया।

दो घंटे के सांकेतिक प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य उप प्रधान बिजेंद्र पहलवान ने कहा कि वर्तमान सरकार अपने घोषणा पर खरा नहीं उतर रही है। जिसके कारण कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष उभरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ ने राज्य के कर्मचारियों की मांगों के संबंध सरकार को 45 दिन पहले मांग पत्र सौंपा था।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अपनाई जा रही ठेका प्रथा, कर्मचारी आमजन विरोधी नीतियों से महासंघ खफा है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी परिसंघ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आहवान पर 26 फरवरी को देशभर के कर्मचारी देशव्यापी आंदोलन करेंगे।

कर्मचारी नेताओं ने शिक्षा बोर्ड भिवानी पंचकुला में कंप्यूटर शिक्षकों की मांगों के संबंध में चलाए जा रहे आंदोलन को उचित ठहराया और हरियाणा कर्मचारी महासंघ की ओर से भरपूर सहयोग देने की बात कही। प्रदर्शन को जगबीर सुहाग, जोगेंद्र, जसवंत, दर्शना, ओमप्रकाश, कृष्ण, जयप्रकाश, नरेश कौशिक ने भी संबोधित किया।

यह मांग हैं कर्मचारियों की

कर्मचारियोंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पंजाब के समान वेतन देने, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, प्रदेश में खाली पदों पर स्थाई भर्ती करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने जैसी समस्या के समाधान के लिए कमेटी गठित करने का भरोसा दिलाया था। हालांकि डेढ़ माह बीतने के बाद भी सरकार की ओर से कर्मचारियों की लंबित मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।