पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे में धुत युवक का देरी से शुरू हुआ इलाज, मौत

नशे में धुत युवक का देरी से शुरू हुआ इलाज, मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरीज बोले, समय पर रेफर होता तो बच जाती जान

इसघटना के प्रत्यक्षदर्शी और अस्पताल में इलाज करवा रहे जहांगीरपुर के सिलकराम ने बताया कि अगर डॉक्टर उस घायल व्यक्ति को गंभीरता से लेकर उसे पहले ही रेफर कर देते तो उस व्यक्ति की जान बच सकती थी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि उपरोक्त मृतक व्यक्ति गत रात्रि गांव कबलाना के पास घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। अब व्यक्ति के मरने की खबर मंगलवार शाम को करीब 5 बजे चिकित्सकों द्वारा उनको दी गई है।

खून निकलता देख अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और उस व्यक्ति को रोहतक पीजीआईएमएस के लिए रेफर करने की तैयारी करने लगा।

भास्करन्यूज | झज्जर

एकशख्स को हद से ज्यादा शराब पीना महंगा पड़ गया। पूरी तरह से होश खो चुके व्यक्ति को कुछ लोग सिविल अस्पताल में छोड़ गए। ड्यूटी डॉक्टर को भी सूचित नहीं किया।

शराबी व्यक्ति स्ट्रेचर पर ही काफी देर तक पड़ा रहा। इस समय ड्यूटी डॉक्टर और स्टाफ भी आता रहा, लेकिन शराब के नशे में धुत इस अज्ञात की सुध नहीं ली गई। जब हाल बिगड़ने पर उसका इलाज शुरू हुआ तो तब तक उसने दम तोड़ दिया।

वाकिए के अनुसार मंगलवार को कुछ अज्ञात व्यक्ति एक शख्स को मंगलवार सुबह लेकर आए और उसे अस्पताल की गैलरी में रखे स्ट्रैचर पर लिटा कर चले गए। शराब के नशे में गिरते-पड़ते वो घायल भी नजर रहा थ। फिलहाल ऊपरी चोट ज्यादा दिखने के कारण नशे की हालत में वह पड़ा रहा।

रेफरकरते ही निकल गई जान

बतातेहैं कि ड्यूटी डॉक्टर अज्ञात व्यक्ति के पास आया, लेकिन उसे शराबी समझ कर वापस लौट गया। थोड़ी देर बाद जब डॉक्टर से मरीज की हालत खराब होने की बात की गई तो अज्ञात मरीज को एक घंटे के बाद वार्ड में शिफ्ट किया गया। उसे एक इंजेक्शन लगा दिया गया। दोपहर के समय जब अज्ञात मरीज को चेक किया गया तो उसके मुंह से खून निकलता दिखाई दिया।

खून निकलता देख अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और उस व्यक्ति को रोहतक पीजीआईएमएस के लिए रेफर करने की तैयारी करने लगा। घायल को एम्बुलेंस में शिफ्ट किया जाता इससे पहले उसने दम तोड़ दिया।

मामलेकी तहकीकात की जाएगी : सीएमओ

^अज्ञातका अस्पताल में आने के बाद काफी समय बाद इलाज हुआ ये जानकारी मुझे नहीं है। इस मामले की तहकीकात की जाएगी। डॉ.रमेश धनखड़, सीएमओ, झज्जर।