42 किमी के सफर में 30 स्पीड ब्रेकर
झज्जरसे बहुझोलरी की दूरी 42 किलोमीटर है। इस मार्ग पर 30 के करीब स्पीड ब्रेकर हैं। झज्जर से बुहझोलरी के बीच जो गांव आते है उनमें प्रत्येक गांव में तीन या चार स्पीड ब्रेकर हैं। इन स्पीड ब्रेकरों को हटाने की मांग अब यहां से निकलने वाले राहगीरों ने की है।
मरीजोंको ले जाने वाली एंबुलेंस को होती दिक्कत
कहागया कि जगह-जगह स्पीड ब्रेकर होने के कारण बीमार व्यक्ति या गर्भवती महिलाएं झज्जर अस्पताल पीजीआई रोहतक अतिरिक्त कष्ट सहकर पहुंचती हैं। कई बार तो गंभीर के केस के मरीज दम तोड़ देते है। इनसे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
दैनिक यात्री मनोजकुमार, अनिल, भोलू, सतीश ने कहा कि प्रत्येक गांव में एक स्पीड ब्रेकर होना चाहिए। बहुझोलरी में एक स्पीड ब्रेकर है। खानपुर खुर्दे में तीन, झाड़ली में दो सासरौली में दो स्पीड ब्रेकर हैं। इसी प्रकार नौगांव में तीन रूडिय़ावास में तीन स्पीड ब्रेकर है। मातनहेल में दो, छुछकवास में तीन, जहाजगढ़ में दो, माजरा में दो,खातीवास में तीन, खेड़ी में चार स्पीड ब्रेकर हैं। दैनिक यात्रियों ने सभी गांवों में जहां जरूरी है वहां सिर्फ एक स्पीड ब्रेकर देकर अन्य हटाने की मांग की है।
झज्जर. चौपटाबाजार में आप पार्टी की जीत पर हाथ में झाडू लेकर जश्न मनाते दुकानदार कार्यकर्ता।