- Hindi News
- ऑल इंडिया इंटर स्टेट रेडक्राॅस कैंप उड़ीसा में बच्चों ने दिलाया प्रदेश को दूसरा स्थान
ऑल इंडिया इंटर स्टेट रेडक्राॅस कैंप उड़ीसा में बच्चों ने दिलाया प्रदेश को दूसरा स्थान
भुवनेश्वरमें तीन से सात फरवरी तक चले ऑल इंडिया इंटर स्टेट रैडक्रास कैंप में भाग लेने गए झज्जर के 16 छात्र-छात्राओं ने हरियाणा टीम के रूप में हिस्सा लिया।
इनका नेतृत्व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भदानी के प्राचार्या राजबीर दहिया भापड़ौदा स्कूल से सरोज देवी ने किया। हरियाणा से गई इस टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर की मोनिका ने भाषण में भदानी की छात्रा विधि ने पेंटिंग में दूसरा स्थान लिया। टीम के मंगलवार को झज्जर लौटने पर जिले के डीईईओ वेदपाल दौलता रावमावि, झज्जर के प्राचार्य रणबीर सिंह ने कादियान ने स्वागत किया। इस टीम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर के छह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के तीन, रावमावि, झज्जर से एक, रावमावि, दुजाना से दो तथा रावमावि, मातनहेल के तीन विद्यार्थी टीम में शामिल थे। टीम के सदस्य आकाश के अलावा निशु ने बताया कि यह उनके लिए अलग तरह का अनुभव था। विभिन्न राज्यों की छटा जहां देखने को मिली वहीं, काफी कुछ सीखने का अवसर भी मिला। स्कूल में इन सब बच्चों के साथ अधिकारियों ने भी उनके अनुभव विचार भी सांझा किए।
झज्जर. राजकीयमहािवद्यालय में जेआरसी रेडक्राॅस हरियाणा टीम जो उड़ीसा के भुवनेश्वर से जीत कर लौटे स्कूलों के िवद्यार्थी।