पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण ने की वन गार्ड करे हटाने मांग, सीएम का भेजी शिकायत

ग्रामीण ने की वन गार्ड करे हटाने मांग, सीएम का भेजी शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | वनविभाग के एक शराबी कर्मचारी की शिकायत बाकरा, बिसाहन, दूबलधन धिक्याण के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायत की है। ग्रामीणों ने कहा कि वन गार्ड नर्सरी में बैठकर शराब पीता है इसे हटाया जाए। शिकायत में बाकरा वन नर्सरी में तैनात वन गार्ड के खिलाफ आरोप है कि वन गार्ड वन नर्सरी में बैठ कर शराब का सेवन करता है। उसके साथ आवारा किस्म के लोग भी बैठकर गलत हरकतें करते हैं। गार्ड के इस रवैये से महिलाएं भी परेशान है। गार्ड को कई बार इन हरकतों से बाज आने को कहा गया है, लेकिन गार्ड पर किसी बात का असर हसोता नहीं दिखाई दे रहा है। शिकायत में कहा गया कि हरिजन समुदाय के पुरुषों के अलावा वह हरिजन महिलाओं से भी गाली-गलौच करके बात करता है। नर्सरी से पौधा लेने पर पैसा लेता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस गार्ड के खिलाफ नवम्बर 2014 में जिला उपायुक्त को भी शिकायत दी गई थी। हालांकि गार्ड के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत में लोगों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उक्त गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शिकायत देने वालो में बाकरा के सरपंच, बिसहान के सरपंच राजसिंह, शिवकुमार, पुरषोतम शर्मा, विजय, संदीप कुमार, सतीश पंच, रामप्रताप पंच शामिल रहे।