गोशाला में मनाया बेटी का जन्मदिन
झज्जर | गोकुलधामगोसेवा तीर्थ दादरी तोए में मंगलवार को गुड़गांव धनमापुर निवासी गो भक्त नवीन शर्मा ने अपनी बेटी मुस्कान शर्मा का जन्मदिन गोशाला में रहने वाली गायों को हलवा खिलाकर मनाया। उन्होंने पश्चिमी परंपरा को छोड़कर अपनी बच्ची के 13 वें जन्मदिवस के मौके पर गोकुल धाम गो चिकित्सालय में हवन पूजन किया तथा गोमाता के लिए हलवा एवं गोभक्तों के लिए भंडारा करवाया। शर्मा ने इस अवसर पर गोभक्त नवीन शर्मा ने गोमाताओं के लिए टीन शेड का निर्माण करवाया। इसी मौके पर संचालक सुनील निमाणा ने मुस्कान शर्मा को भगवद गीता भेंट की। गो चिकित्सालय को मात्र 22 महीने ही हुए हैं। इन 22 महीनों में 8500 बीमार, बेसहारा दुर्घटना ग्रस्त गो वंशों की उच्च चिकित्सा की जा चुकी है और 600 से अधिक गोवंश उपचाराधीन है। इस मौके पर नवीन शर्मा, सुनील शर्मा, नेतानन्द, रामफल ठेकेदार, रतन बामडोला, महेन्द्र सिहं गुलिया, खजान गुलिया, हुकुम ब्रह्मदेव, प्यारे लाल, जयपाल गुलिया, हवा सिंह दलाल मौजूद रहे।